फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Save the operation of the fire brigade drill message

फायर बिग्रेड आपरेशन ड्रिल से दिया बचाव का संदेश

Fri, 22 Jan 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Fri, 22 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Save the operation of the fire brigade drill message
 फायर बिग्रेड ने आगजनी की घटना पर नियंत्रण का रिहर्सल कर स्कूली बच्चों को जागरूक किया। फायर एंड एव्यूकेशन ड्रिल कार्यक्रम के तहत आधा घंटे तक आगजनी की घटना के रूपांतरण दृश्य दिखाए । आग की घटना में काबू करने और घरों में फंसे परिवार को निकालने से लेकर चिकित्सीय सहायता करने तक की रिहर्सल की।
विज्ञापन

शहर के नवोदय विद्यालय परिसर में गुरुवार को  अग्निशमन विभाग ने फायर एंड एव्यूकेशन ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अग्नि शमन प्रभारी आरआई बीएल यादव ने कहा कि घरों में पुलिस, फायर सर्विस और अस्पताल के नंबर होने चाहिए। जिससे आपातकालीन स्थिति में मदद ली जा सकती है।  उन्होंने छात्र छात्राओं को जागरूक कर बताया कि आग लगने पर तत्काल अग्निशमन विभाग को जानकारी दे। उन्होंने कहा कि  शार्ट सर्किट से हुई आगजनी की घटना पर  गीला कपड़ा और पानी न डाले नही तो करंट की चपेट में आ सकते है। इसके लिए ड्राई पाउडर और बालू का उपयोग करें। फायर विभाग कर्मी फरीद खा ने बताया कि सिलेंडर में आग लगने पर फटता नही है। धैर्य रखकर सिलेंडर के रैग्यूलेटर पर गीला कपड़ा डाल दें। आग बुझ जाएगी और सतर्कता से सिलेंडर को बाहर निकाल लें। जागरूकता गोष्ठी के बाद फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने आगजनी की घटना का दृश्य दिखाकर नियंत्रण करने के तरीके बताए। इस मौके पर विनोद नायक, जुनैद खां, नूरुद्दीन, मानसिंह, प्रधानाचार्य एसी निगम, एसके चौहान और तमाम छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed