{"_id":"68fd1718bdd1bd4d19008f2f","slug":"sardar-vallabhbhai-patel-industrial-park-will-be-built-on-100-acres-of-land-mahoba-news-c-225-1-mah1001-119195-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: 100 एकड़ जमीन में बनेगा सरदार वल्लभ भाई पटेल इंडस्ट्रियल पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: 100 एकड़ जमीन में बनेगा सरदार वल्लभ भाई पटेल इंडस्ट्रियल पार्क
Sat, 25 Oct 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
महोबा। जनपद में औद्योगिक विकास का नया अध्याय शुरू होने वाला है। शासन के निर्देश पर वीरभूमि महोबा में 100 एकड़ जमीन पर सरदार वल्लभ भाई पटेल एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना की जाएगी। इसको लेकर भूमि की तलाश शुरू कर दी गई है। प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग के अफसरों को जल्द से जल्द भूमि तलाश किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। भूमि चयन के बाद एमएसएमई इंडस्ट्रियल पार्क को स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
शासन की ओर से 100 एकड़ भूभाग में सरदार वल्लभ भाई पटेल एमएसएमई इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह पार्क जिले का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र होगा। प्रशासन की ओर से एसडीएम सदर को जल्द से जल्द भूमि की तलाश पूरी किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। पर्याप्त भूमि मिलने के बाद इसे एमएसएमई विभाग के नाम भूमि का हस्तांतरण किया जाएगा। इसके बाद चिह्नित होने वाली जमीन पर इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू होगा। जहां बिजली, पानी, मार्ग, प्रकाश आदि की व्यवस्था विभाग की ओर से की जाएगी। इस पार्क की स्थापना से जिले में उद्योग-धंधों को बढ़ावा मिलेगा और बड़ी संख्या में युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। यह औद्योगिक पार्क एमएसएमई की ओर से विकसित किया जाएगा और स्थानीय उद्यमियों को सस्ते दामों पर उनके उद्यम के लिए जमीन दी जाएगी।
उपायुक्त उद्योग महेशचंद्र सरोज का कहना है कि 100 एकड़ में प्रस्तावित इंडस्ट्रियल पार्क आधुनिक तरीके से तैयार किए जाने की योजना है। जिसमें अलग-अलग सेक्टर की छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी।