{"_id":"63ab3cb133a80b32a81cffac","slug":"sarab-theka-se-30-hazar-ki-chori-mahoba-news-knp7357703182","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: देशी शराब ठेका से 30 हजार की नकदी व शराब ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: देशी शराब ठेका से 30 हजार की नकदी व शराब ले गए चोर
विज्ञापन
शराब ठेका से 30 हजार रुपये व शराब ले गए चोर
भरवारा (महोबा)। थाना पनवाड़ी के भरवारा गांव में सोमवार की रात चोरों ने देसी शराब ठेके का रोशनदार तोड़कर 30 हजार रुपये व शराब की पेटियां चोरी कर लीं। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
भरवारा गांव में हबीब अहमद के नाम देसी शराब ठेका है। दुकान पर सेल्समैन हरीओम राजपूत रहता है। सोमवार की रात सेल्समैन दुकान बंदकर घर चला गया। तभी रात के समय चोरों ने रोशन तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किया। चोर गोलक में रखे 30 हजार रुपये और 25 पेटी शराब चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह जब सेल्समैन दुकान पहुंचा तो नकदी व शराब गायब देख मालिक को सूचना दी। पीड़ित ने पनवाड़ी थाने में तहरीर देकर खुलासे की मांग की है।