फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Sanitation system rampant, spreading infectious diseases

Mahoba News: सफाई व्यवस्था धड़ाम, संक्रामक बीमारियां पसार रही पांव

Fri, 21 Jul 2023 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Sanitation system rampant, spreading infectious diseases
कबरई (महोबा)। पत्थर मंडी कबरई में जगह-जगह लगा गंदगी का अंबार कस्बेवासियों की परेशानी का सबब बना है। बजबजाती नालियों ने लाेगों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना है।
विज्ञापन

कस्बे के अधिकांश वार्डों में गंदगी व कचरे के ढेर लगे हैं। आज तक फॉगिंग मशीन नहीं चली। आजाद नगर वार्ड की अनुसूचित जाति बस्ती के लोगों ने बताया कि वार्ड के कई रास्तों में वर्षों गुजर जाने के बाद भी एक भी बार सफाईकर्मी नहीं आया। बस्ती के अंदर कूड़े का अंबार लगा है। बारिश के मौसम में नगरवासी संक्रामक बीमारियों से जूझ रहे हैं। विवेक नगर में बस्ती के अंदर जैन मंदिर, डॉ. रामकुमार सिंह परमार, बालकिशोर द्विवेदी, नरेंद्र तिवारी, मोनू जैन, ज्ञानेश त्रिपाठी, उमेश वर्मा आदि के घरों के सामने ही नगर पंचायत कर्मियों ने कूड़े का ढेर लगा दिया है। दुर्गंध से मोहल्लेवासियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

कस्बे के विवेक नगर निवासी डॉ. रामकुमार सिंह परमार का कहना है कि कई वर्षों से बस्ती के अंदर ही कूड़े का अंबार लगा है। नालियों की सफाई भी कभी नहीं होती। नगर पंचायत व जिले के अधिकारियों से भी कई बार शिकायत की लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के सुभाष नगर निवासी साजन बाल्मीकि का कहना है कि आजाद नगर व सुभाष नगर के बीच दलित बस्ती में बनी आरसीसी रोड की सफाई नहीं की गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। लोग संक्रामक बीमारियों से जूझ रहे हैं। अधिकारी कोई ध्यान नहीं रहे हैं।
विवेक नगर निवासी राकेश कुशवाहा ने बताया कि वार्ड की नालियां गंदगी से पटी हैं। जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। कई बार नगर पंचायत में शिकायत भी की गई लेकिन आजतक न तो नालियों की सफाई हुई और न ही फॉगिंग मशीन चलाई गई है। इससे लोग परेशान हैं।
आजादनगर निवासी संतोष कुशवाहा ने बताया कि वार्ड में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। बारिश के मौसम में समस्या और गहरा गई है। कर्मचारी बस्ती के अंदर ही कूड़ा फेंक रहे हैं। जिससे लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं लेकिन जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अवधेश यादव का कहना है कि शीघ्र ही कचरे की समस्या के निराकरण को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed