फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   samvidhan prastawna ki sapath

Mahoba News: छात्र-छात्राओं को दिलाई संविधान की प्रस्तावना की शपथ

Sun, 27 Nov 2022 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
samvidhan prastawna ki sapath
महोबा। संविधान दिवस पर शनिवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वीरभूमि महाविद्यालय में आयोजित सेमिनार में समाज कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जे. राम ने छात्र-छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

सेमिनार में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने संविधान के मौलिक कर्तव्यों के पालन पर जोर दिया। इस मौके पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में यशस्वी तिवारी ने पहला, सत्यम कुशवाहा ने दूसरा व अंजलि सक्सेना ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर डॉ. डीके खरे, डॉ. लालचंद अनुरागी, शोभित गुप्ता, संतोष कुमार पांडेय, शक्ति सक्सेना, शैलेष तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय में संविधान दिवस पर छात्राओं को संविधान के नियमों का पालन करने शपथ दिलाई गई। प्राचार्या डॉ. ज्योति सिंह, सतेंद्र सिंह, धर्मेंद्र, नितिन द्विवेदी, शिवम विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद न्यायालय परिसर में संविधान की प्रस्तावना और मूल कर्तव्यों का पाठन कराया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार ने विधि दिवस पर जानकारी दी। इस मौके पर अपर जिला जज संतोष कुमार यादव, अपर जिला जज (एफटीसी) अवनीश राय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्का चौधरी आदि मौजूद रहे। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार संविधान दिवस पर सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय के बाहर कर्मचारियों व अधिवक्ताओं ने संविधान की शपथ ली। इस मौके पर रामकुमार पासवान, मो. दानिश, शाकिर खान, जमुना प्रसाद आदि मौजूद रहे।

इंसेट
नुक्कड़ नाटक से बताए मौलिक अधिकार
चरखारी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से गोवर्धन्नाथजू मेले में संविधान दिवस पर प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई गई। चित्र प्रदर्शनी का छात्र-छात्राओं ने अवलोकन किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संविधान के मौलिक अधिकारों की जानकारी दी गई। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष मूलचंद्र अनुरागी, ब्लॉक प्रमुख सीमा कुशवाहा, डिग्री कॉलेज चरखारी के प्राचार्य डॉ. आनंद गोस्वामी आदि मौजूद रहे। राजकीय महाविद्यालय में संविधान दिवस पर अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed