फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Samman Nidhi of 7,467 Farmers Withheld Due to Non-Updation of Data

Mahoba News: डाटा अपडेट न होने से रोकी गई 7,467 किसानों की सम्मान निधि

Wed, 06 May 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Samman Nidhi of 7,467 Farmers Withheld Due to Non-Updation of Data
महोबा। पोर्टल पर डाटा अपडेट न होने पर जनपद के 7,467 किसानों की पीएम सम्मान निधि रोक दी गई है। किसानों को सलाह दी गई है कि पोर्टल पर पठनीय और त्रुटिरहित डाटा अपडेट कराया जाए ताकि किसानों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक रामसजीवन ने बताया कि जिले में शुरुआती दौर में 1.49 लाख किसान सम्मान निधि पा रहे थे। वर्तमान में करीब 86 हजार किसान सम्मान निधि के पात्र हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अधूरा डाटा होने, पिछले भूमि मालिक की अधूरी पहचान पीएम किसान पोर्टल पर पंजीयन में उपलब्ध न होने की वजह से 7,467 किसानों की किस्त रोकी गई है। उन्होंने किसानों से नजदीकी जनसेवा केंद्र से अपने समस्त संबंधित अभिलेख के साथ पीएम किसान पोर्टल पर पठनीय, त्रुटिरहित डाटा अपडेट कराने की सलाह दी है। ताकि लंबित डाटा का सत्यापन किया जा सके।
विज्ञापन

अपठनीय, त्रुटिपूर्ण डाटा अस्वीकार कर दिया जाएगा और संबंधित किसानों को दोबारा मौका नहीं मिलेगा। आगामी किस्त के पूर्व ऐसे मामलों के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। कहा कि डाटा अपडेट कराने में किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर किसान विभागीय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed