फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   samajvadi leader meet to chief minister

धांधली से सीएम को अवगत कराने का फैसला

Sun, 07 Dec 2014 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Sun, 07 Dec 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
samajvadi leader meet to chief minister
सपा की मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी ने कहा कि लोहिया आवास, समाजवादी पेंशन की पात्रता सूची का सत्यापन क्षेत्रीय कार्यकर्ताआें एवं बूथ प्रभारियाें से कराया जाएगा। समाजवादी पेंशन योजना में हुए गड़बड़ झाला की जांच पुन: दोषी कर्मचारियाें को दिए जाने पर सपाइयाें ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू ने कहा कि सरकारी योजनाओं में धांधली को सख्ती से नहीं रोका गया तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से की जाएगी। कहा कि मुख्यमंत्री ने बांदा के विशंभर प्रसाद निषाद को राज्यसभा और झांसी के डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव और चरखारी से कप्तान सिंह राजपूत को विधानसभा में भेजकर बुंदेलखंड में सपा का प्रतिनिधित्व मजबूत किया है।
विज्ञापन

बैठक में जिला सचिव शिवकिशोर पांडेय, कमर बेग, आनंद यादव, इकबाल अहमद, प्रान सिंह यादव, शोभालाल यादव, रमेश यादव, कुंभकरण यादव, इसरार, इदरीश, रसीद अंसारी, अवध किशोरी, शाहिद राजू, कमलेश पालीवाल, अवध किशोरी, जमीला बानो, फहीमउद्दीन, उमा राजपूत, हरनाम प्रजापति, निकहत फातिमा, सत्तार अंसारी, हसरत खान, तारिक खान ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा की सदस्यता लेने पर किया सम्मानित- सपा की बैठक में कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हुए जीवनलाल चौरसिया और भाजपा छोड़कर सपा की सदस्यता लेने वाले जितेंद्र चौरसिया को जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी ने सम्मानित किया। साथ ही सरकार की योजनाएं और नीतियां जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed