फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Sama fastened melody Kwwalion

सूफियाना कव्वालियों से बांधा समां

Sun, 26 Feb 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो, अमर उजाला, महोबा Updated Sun, 26 Feb 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Sama fastened melody Kwwalion
फातहा पढ़कर निकलते लोग - फोटो : अमर उजाला

हजरत निजामुद्दीन औलिया का दो दिवसीय सालाना उर्स धूमधाम से मनाया गया। दूर दराज से आए कव्वालों ने सूफियाना कव्वालियां प्रस्तुत कर समां बांध दिया। पूरी रात लोगाें ने कव्वालियों का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन


निजामुद्दीन औलिया के सालाना उर्स के पहले दिन शनिवार की रात चादर जुलूस निकाला गया, जो परंपरागत मार्गों से होता हुआ रात दस बजे मजार-ए-अकदस पर पहुंचा। चादर चढ़ाने के बाद अकीदतमंदों ने मन्नतें मानी और फातिहा पढ़ी। इसके बाद कव्वालियों का सिलसिला शुरू हुआ, जो तड़के सुबह चार बजे तक चलता रहा।
विज्ञापन


मौदहा से आए कव्वाल एहसान ने कव्वाली की शुरुआत नातिया कलाम से की। इसके बाद कव्वाली शुरू हुई। सूफियाना कव्वालियां सुनने के लिए महोबा के अलावा आसपास के जिलों से भी लोग आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को तड़के सुबह छह बजे मजार-ए-अकदस पर कुरानख्वानी हुई। इसके बाद दो बजे फातिहा हुई। फातिहा के बाद मजार-ए-अकदस पर सभी को लंगर छकाया गया, जहां लोगाें की भारी भीड़ जुटी। उर्स के मौके पर मुस्लिमों के अलावा हिंदू भाइयों ने भी शिरकत कर सभी ने लंगर खाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed