फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Salary of 72 head teachers stopped due to slow progress of DBT

Mahoba News: डीबीटी की धीमी प्रगति पर 72 प्रधानाध्यापकों का रोका वेतन

Wed, 07 Aug 2024 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 07 Aug 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Salary of 72 head teachers stopped due to slow progress of DBT
महोबा। जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को डीबीटी का लाभ दिलाने में फिसड्डी रहने वाले प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन

ब्लॉक कबरई के 72 प्रधानाध्यापकों के वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई है। वहीं, ब्लॉक चरखारी के 11 प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर शत-प्रतिशत प्रगति के निर्देश दिए गए हैं।
डीबीटी की धीमी गति पर बीएसए राहुल मिश्रा ने नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि महानिदेशक ने खराब प्रगति पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ब्लाॅक कबरई के बीईओ अवनीश यादव ने सबसे कम प्रगति वाले 72 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

वहीं, ब्लॉक चरखारी में डीबीटी कार्य में पिछड़ रहे 11 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर कार्य दो दिनों में पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। चरखारी बीईओ प्रवेश कुमार वाजपेयी ने संबंधित प्रधानाध्यापकों को नोटिस भेजे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
प्रदेश में 60वें पायदान पर है महोबा
महोबा। छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में धनराशि भेजने के लिए की जा रही डीबीटी प्रक्रिया की रैंकिंग में महोबा जिले को 60वां स्थान मिला है। मंगलवार को जारी हुई सूची के अनुसार जनपद मऊ पहले स्थान पर है।
महोबा जिले में अब तक कुल 81 हजार 380 बच्चों का नामांकन है। इसमें से 588 बच्चों के आधार प्रमाणित नहीं हो सके हैं जबकि 2,204 बच्चों के पास आधारकार्ड ही नहीं है। 1,424 बैंक खाते आधार सीडेड न होने से डीबीटी का लाभ नहीं मिल सका है।

6,645 बच्चों का डाटा विद्यालय स्तर से बीईओ को नहीं भेजा गया। 667 बच्चों का डाटा बीईओ ने बीएसए को नहीं भेजा है। इस तरह से विभिन्न स्तरों पर चल रही लापरवाही और परेशानियों के चलते जिले के 11 हजार 831 बच्चे डीबीटी के लाभ से वंचित हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed