फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Salary of 36 officers and employees found absent in inspection

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 36 अधिकारी-कर्मचारियों का रोका वेतन

Fri, 06 Sep 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Salary of 36 officers and employees found absent in inspection
निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 36 अधिकारी व कर्मचारियों का रोका वेतन
विज्ञापन

- सीडीओ के निरीक्षण में एक दर्जन विभागों के अधिकारी मिले गायब
- दो दिन पहले डीएम ने कार्यालयों में सुबह 9:30 बजे बैठने के दिए थे निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों के समय से न पहुंचने की शिकायतों पर गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी हीरा सिंह ने विकास भवन स्थित एक दर्जन से अधिक कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान 36 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिस पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए।
शासन की योजना के अनुसार जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने दो दिन पहले संपूर्ण सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यालयों में सुबह 9:30 बजे उपस्थित होकर कार्य संपादित करने के कड़े निर्देश दिए थे। जिसको लेकर गुरुवार को सीडीओ ने सुबह 10 बजे विकास भवन पहुंच कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक माहे आलम, लेखाकार शुभम कुमार, भूमि संरक्षण कार्यालय के अवर अभियंता मनोज कुमार भास्कर, वरिष्ठ सहायक अतुल पचौरी, जिला अर्थ एवं संख्याकी अधिकारी विनोद कुमार कुशवाहा, डा. कृष्णानंद उपाध्याय, रमनाथ प्रसाद, अपर सांख्यिकीय अधिकारी कृष्ण बिहारी गुप्ता, शिवदास व सहायक सांख्यकीय अधिकारी राजेंद्र कुमार व संतोष कुमार अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा पशुपालन विभाग के वरिष्ठ सहायक देवेंद्र कुमार गुप्ता, कनिष्ठ सहायक विपिन कुमार, अनुसेवक जाहिद खान, डीपीआरओ कार्यालय के वाहन चालक सईद अहमद, अनुसेवक प्रमोद कुमार, पीएमजीएसवाई के मोहन लाल, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के कनिष्ठ सहायक देवेंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय के सहायक उद्यान निरीक्षक अमित कुमार, कनिष्ठ सहायक मान सिंह, जिला विकास कार्यालय के उपेंद्र कुमार पाठक व कनिष्ठ सहायक गोपाल कृष्ण, डीआरडीए के वरिष्ठ सहायक जमील अहमद, भूमि संरक्षण विभाग के अवर अभियंता बच्चूराम, ज्योति राम, सुमित शाह, राकेश कुमार उपाध्याय अनुसेवक व बृजनंदन सहायक सींच पर्यवेक्षक, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के राजा बाबू, दिनेश पत्रवाहक, नेडा कार्यकाल के अवर अभियंता डीपी सिंह, एनआरएलएम कार्यालय के नीरज सचान, पूजा चौरसिया, भूपेंद्र चौरसिया, विशाल अग्रवाल व डीईओ देवेंद्र कुमार आदि अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थिति पाए गए। सीडीओ ने इन सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज करते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए। कहा है कि जो भी स्टाफ सुबह 9:30 बजे तक कार्यालय में नहीं पहुंचेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed