फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   sadak hadse me maut

चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Mon, 12 Apr 2021 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
sadak hadse me maut
महोबा। सूपा-चरखारी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, साथी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया है। बाइक सवारों के हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के सूपा गांव निवासी गोरेलाल का पुत्र धर्मेंद्र (25) अपने साथी महेंद्र (20) के साथ रविवार को बाइक से कस्बा चरखारी गया था। देर रात लौटते समय सूपा-चरखारी मार्ग में तेज रफ्तार बाइक किसी वाहन से टकरा गई। इसमें दोनों घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में सात घायल
महोबा। श्रीनगर-महोबा मार्ग पर मुख्यालय से सवारियां लेकर श्रीनगर जा रहा आटो कस्बे से एक किमी पहले पलट गया। दुर्घटना में बिलखी निवासी चालक उत्तम, रामबाबू, बॉबी व भोला घायल हो गए। इसी तरह पनवाड़ी निवासी पप्पू, ज्योराहा निवासी अरविंद व डहर्रा निवासी प्यारेलाल अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed