{"_id":"690f89ebdcea451455084601","slug":"sacked-sp-patidar-on-bail-businessmans-family-seeks-security-mahoba-news-c-225-1-mah1002-119605-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बर्खास्त एसपी पाटीदार जमानत पर व्यापारी के परिवार ने मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बर्खास्त एसपी पाटीदार जमानत पर व्यापारी के परिवार ने मांगी सुरक्षा
Sat, 08 Nov 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। महोबा के चर्चित क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी मौत के मामले में जेल में निरुद्ध तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। जमानत मिलने के बाद व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी के परिजनों ने प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी (मृतक) के भाई और मुकदमे के वादी रविकांत त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी बर्खास्त एसपी मणिलाल पाटीदार को जमानत दे दी है।
आरोपी को जमानत मिलने से उनका परिवार अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। परिवार की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बताते हुए रविकांत ने कहा कि उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। अभी तक कोई सुरक्षा नहीं मिली है। यदि उनके या फिर उनके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।