{"_id":"699c9cff4b66177a9d0ff829","slug":"roadways-drivers-will-get-incentives-for-running-buses-for-300-km-mahoba-news-c-225-1-mah1002-122765-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: 300 किमी बस दौड़ाने पर रोडवेज चालकों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: 300 किमी बस दौड़ाने पर रोडवेज चालकों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
Tue, 24 Feb 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
महोबा। रंगों के पर्व होली पर रोडवेज बस चालकों, परिचालकों व अन्य कर्मियों को निगम की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। हालांकि, चालकों और परिचालकों को इसके लिए थोड़ी मेहनत अधिक करनी होगी। निगम ने होली विशेष प्रोत्साहन योजना शुरू कर दी है जो 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेगी। इसमें 300 किमी बस चलाने पर 400 रुपये प्रतिदिन की दर से भुगतान किया जाएगा।
रोडवेज बस चालक, परिचालक, संविदाकर्मी व आउटसोर्सिंग कर्मियों को 300 किमी की औसत यात्रा रोजाना करने पर 400 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस तरह से कुल धनराशि 3,600 रुपये अदा की जाएगी। यह व्यवस्था नौ दिन तक गाड़ी चलाने पर होगी। वहीं अगर कर्मचारी 10 दिन तक गाड़ी चलाते हैं तो प्रोत्साहन राशि 450 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दी जाएगी और तब कुल धनराशि 4,500 रुपये हो जाएगी। 3,600 रुपये धनराशि प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 2,700 किमी व 4,500 रुपये प्राप्त करने के लिए न्यूनतम तीन हजार किमी यात्रा का कोरम पूरा करना होगा। अगर कोई कर्मचारी न्यूनतम किमी से अधिक यात्रा करता है तो उसे 55 पैसे प्रति किलोमीटर के अनुसार पैसा निगम की ओर से दिया जाएगा जबकि डिपो और वर्कशाॅप में काम करने वाले कर्मियों व आउटसोर्स कर्मचारियों को नौ दिन काम करने पर एकमुश्त 1,800 रुपये और 10 दिन काम करने पर 2,100 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रोत्साहन योजना के दौरान कर्मचारियों को विशेष परिस्थितियों को छोड़कर अवकाश देने पर रोक रहेगी। डिपो प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि निगम की ओर से होली पर्व पर कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की गई है। जो 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेगी। इसके लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिससे कर्मचारी इसका लाभ उठा सकें।