फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Roadways driver died in the absence of treatment

इलाज के अभाव में रोडवेज चालक की मौत

Fri, 18 Nov 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा Updated Fri, 18 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Roadways driver died in the absence of treatment
पुराने नोट जमा कराने के लिए एेसे उमड़ रहे हैं लोग। - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

बैंक से पैसे न निकल पाने पर लीवर की बीमारी से पीड़ित एक रोडवेज चालक की इलाज न मिलने के कारण  जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के बेटे की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला सुभाषनगर निवास रघुराज सिंह (50) पुत्र धर्मसिंह रोडवेज चालक था। कुछ माह पहले लीवर खराब होने के कारण उसका इलाज ग्वालियर मध्यप्रदेश में चल रहा था। जिसके लिए हर माह उसे ग्वालियर चेकअप कराने जाना पड़ता था। इस माह 12 नवंबर को ग्वालियर चेकअप कराने जाना था
विज्ञापन


लेकिन अचानक नोटों की बंदी होने पर वह आठ नवंबर से बराबर बैंक में नए नोट लेने के लिए लाइन पर लग रहा था लेकिन दो बार तो नंबर आने से पहले ही बैंक में पैसे खत्म हो गए। एक बार मेें उसे चार हजार रुपये मिले जो नाकाफी थे। बुधवार को रघुराज की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डाक्टरों ने बाहर ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के बेटे अवधेश ने बताया कि लीवर का इलाज ग्वालियर में चल रहा था लेकिन पैसे का इंतजाम न हो पाने के कारण पिता की गुरुवार की शाम को मौत हो गई। मृतक के बेटे ने पिता की मौत के लिए अव्यवस्था को जिम्मेदार बताकर पुलिस को सूचना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed