{"_id":"5ff3560e8ebc3e410e78cff4","slug":"road-problem-mahoba-news-knp604000163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबरई-कुनेहटा मार्ग गड्ढ़ों में तब्दील, आएदिन हो रहीं दुर्घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबरई-कुनेहटा मार्ग गड्ढ़ों में तब्दील, आएदिन हो रहीं दुर्घटनाएं
विज्ञापन
फोटो 04 एमएएचपी 03 परिचय-कबरई-कुनेहटा मार्ग की गड्ढों में तब्दील सड़क।
कबरई-कुनेहटा मार्ग में गड्ढे ही गड्ढे, रोज हो रहे हादसे
- लिखित आश्वासन के बाद भी सड़क निर्माण नहीं हुआ शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
कबरई (महोबा)। कबरई-कुनेहटा मार्ग में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई से पांच पहाड़ी मंदिर तक की सड़क पूरी तरह गड्ढों में बदल गई है। सड़क पर दो-दो फीट गहरे गड्ढे होने से रोज हादसे हो रहे हैं। सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कई बार धरना प्रदर्शन व चक्का जाम किया। अफसरों ने लिखित आश्वासन भी दिया, लेकिन आज तक सड़क का निर्माण शुरू नहीं किया गया। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
कबरई-कुनेहटा मार्ग में सड़क का नामोनिशान नहीं है। इस मार्ग से 25 से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन रहता है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे होने वाहन पलट जाते हैं। 13 नवंबर को गड्ढायुक्त सड़क में बाइक फिसलने से डायल 112 के सिपाही अशोक व होमगार्ड अवतारी घायल हो गए थे। इसी मार्ग पर क्रशर व पहाड़ मंडी होने के चलते दिन रात ओवरलोड वाहनों की आवाजाही रहती है। इससे जाम की स्थिति बनी रहती है। उखड़ी सड़क में वाहन निकलने के दौरान धूल उड़ने से लोग सांस व फेफड़ों से संबंधित बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने कई बार सड़क पर जाम लगाया और धरना प्रदर्शन किया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। जून 2020 में सड़क निर्माण न होने पर ग्रामीणों ने अपने-अपने मकानों में मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए थे। तब एसडीएम व सहायक अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने सड़क का निर्माण कराने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन छह माह बीतने के बाद भी सड़क नहीं बनी। ग्रामीणों ने एक बार फिर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य शुरू न होने पर जिला मुख्यालय में आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
--
फोटो 04 एमएएचपी 04 परिचय-विपिन गुप्ता।
कबरई के किराना व्यापारी विपिन गुप्ता का कहना है कि कई बार शासन-प्रशासन से लिखित शिकायत की गई, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हो सका। इसी मार्ग पर मां पांच पहाड़ी मंदिर का रास्ता है। वहां जाने में भक्तों को दिक्कत होती है।
--
फोटो 04 एमएएचपी 05 परिचय-दीपू सिंह।
कबरई के सुभाषनगर निवासी दीपू सिंह का कहना है कि इसी मार्ग पर बाइक फिसलने से वह घायल हो गए थे। इस मार्ग में प्रतिदिन लोग गड्ढों में दुर्घटना का शिकार होते हैं। प्रशासन की लापरवाही से लोगों को समस्या से जूझना पड़ रहा है।
--
फोटो 04 एमएएचपी 06 परिचय- जयप्रकाश प्रजापति।
कबरई निवासी जयप्रकाश प्रजापति ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के 45 दिन में सड़क निर्माण के लिखित आश्वासन के पांच माह बाद भी निर्माण नहीं हो सका। जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे मकान बेचकर दूसरी जगह रहने को मजबूर होंगे।
--
फोटो 04 एमएएचपी 07 परिचय-विनोद कुमार।
दुकानदार विनोद कुमार का कहना है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के चलते अत्यधिक धूल उड़ती है। इससे खाने पीने के सामान पर धूल बैठ जाती है। कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी।