{"_id":"62e6c795376167347a46a1ad","slug":"road-made-of-5-67-crores-started-crumbling-mahoba-news-knp7105244170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनते ही उखड़ने लगी 5.67 करोड़ से बनी 11 किमी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनते ही उखड़ने लगी 5.67 करोड़ से बनी 11 किमी सड़क
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बन रही अजनर-टिकरिया मार्ग की 11 किमी सड़क बनते ही उखड़ने लगी है। जगह-जगह गड्ढे व क्षतिग्रस्त सड़क घटिया निर्माण की पोल खोल रही है। करोड़ों की लागत से निर्मित सड़क के एक माह में ही उखड़ने से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने मामले की शिकायत सांसद व विधायक से करते हुए दोबारा निर्माण की मांग की है।
कस्बा अजनर से कुड़ई, खोई, मगरिया व टिकरिया को जोड़ने वाली 11 किलोमीटर सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। 5.67 करोड़ की लागत से एक माह पहले बांदा की एक कंपनी ने सड़क का निर्माण कराया था। अभी भी 500 मीटर सड़क का काम शेष बचा है। डामरीकरण के बाद एक बार फिर सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। मगरिया प्रधान जीतेंद्र राजपूत समेत ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कराने वाली संस्था के ठेकेदारों ने घटिया सामग्री का प्रयोग किया।
ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की जांच कराने की मांग को लेकर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत व एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर को शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता संजय पांडेय का कहना है कि अभी पहली परत डाली गई है। जो कई जगह उखड़ रही है। ठेकेदार द्वारा उसे ठीक कराया जा रहा है। उसके ऊपर अभी एक और परत डाली जाएगी। इसके बाद भी यदि सड़क में गड़बड़ी सामने आती है तो ठेकेदार का भुगतान रोका जाएगा। छह माह तक सड़क सही रहने पर ही पूरा भुगतान किया जाएगा।