फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Road accident in mahoba

महोबाः ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Sun, 09 Aug 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Road accident in mahoba
दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को कब्जे में लेती पुलिस - फोटो : MAHOBA
महोबा। चरखारी बाईपास मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की मौत हो और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे, इसलिए उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। महिला के ससुर ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किड़ारी निवासी राजकुमारी (35) पत्नी हेमंत सिंह राजपूत सब्जी बेचने का काम करती थी। वह प्रतिदिन शहर के कीरत सागर तट पर लगने वाली मंडी में सब्जी बेंचने जाती थी। रविवार को राजकुमारी पड़ोस में रहने वाले पुष्पेंद्र (32) पुत्र बाबूलाल के साथ बाइक से खीरा व अन्य सब्जी लेकर मंडी गई थी।
विज्ञापन

मंडी से लौटते समय चरखारी बाईपास मार्ग पर सत्तीपुरा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डाक्टरों ने राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के ससुर आशाराम ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed