{"_id":"6887d214296fbae6e202f863","slug":"rishi-won-the-air-rifle-shooting-competition-mahoba-news-c-225-1-mah1001-116591-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: एयर राइफल शूटिंग में ऋषि ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: एयर राइफल शूटिंग में ऋषि ने मारी बाजी
Tue, 29 Jul 2025 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
महोबा। नेहरू इंटर कॉलेज की ओर से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को माध्यमिक विद्यालयों की 14, 17 व 19 वर्ष के आयुवर्ग की बालक एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस दौरान छात्रों ने एयर राइफल के माध्यम से अचूक निशाना साधा।
शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र ऋषि शुक्ला ने 15 अंकों के साथ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि नेहरू इंटर कॉलेज महोबा के छात्र चंद्रपाल छह अंकों के साथ दूसरा व राजकीय मुकुंद लाल तिवारी इंटर कॉलेज के छात्र अमन कुमार एक अंक के साथ तीसरा स्थान पर रहे। इस मौके पर जिला क्रीड़ा सचिव अमित राजपूत, व्यायाम शिक्षक निशांत कुमार, रेनू शांडिल्य आदि मौजूद रहे।