फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Resentment among farmers due to non-start of operation of Gaushala

महोबाः गोशाला का संचालन शुरू न होने से किसानों में आक्रोश

Thu, 06 Aug 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Resentment among farmers due to non-start of operation of Gaushala
खेतों के समीप घूम रहे अन्ना पशु - फोटो : MAHOBA
महोबा। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी अन्ना पशुओं को रखने की उचित व्यवस्था नहीं हो पा रही है। विकासखंड कबरई के ग्राम घुटवई में एक करोड़ 20 लाख की लागत से गोशाला का निर्माण कराया गया है, लेकिन इसका संचालन न शुरू होने से अन्ना पशु किसानों की खरीफ फसल को चट कर रहे हैं। इसको लेकर किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन

जिले के चारों ब्लाकों में कान्हा गोशाला व गोवंश विहार का निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम घुटवई में लाखों की लागत से गोवंश विहार बनकर तैयार हो गया है। एक सप्ताह पहले चित्रकूटधाम मंडल के कमिश्नर गौरव दयाल ने गोशाला का निरीक्षण कर काम पूरा होने पर शीघ्र ही गोशाला का संचालन शुरू कराकर अन्ना पशुओं को उसमें रखने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक गोशाला का संचालन शुरू नहीं हो सका।अन्ना पशुओं की वजह से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, किसान ओमप्रकाश, भैरवप्रसाद, प्रेमनारायण, बंटा, हरीराम आदि का कहना है कि इस समय खेतों में खरीफ की फसल लहलहा रही है। अन्ना जानवरों की धमाचौकड़ी के चलते वह पूरी रात जागकर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। इसके बावजूद अन्ना जानवरों के झुंड पलक झपकते ही खेतों में घुस जाते हैं और फसल बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि गोशाला का संचालन शुरू करा दिया जाए तो घुटवई ही नहीं आसपास के दमौरा, पचहरा, पसवारा, बीजानगर आदि गांवों के किसानों को भी अन्ना पशुओं से राहत मिलेगी। उन्होंने सदर विधायक राकेश गोस्वामी व सीडीओ हीरा सिंह को मामले से अवगत कराते हुए शीघ्र गोशाला का संचालन शुरू कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed