फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Republic Day,bike,police,culture,mahoba news

परेड की रिहर्सल का एसपी ने किया निरीक्षण

Sun, 24 Jan 2021 10:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Republic Day,bike,police,culture,mahoba news
रिहर्सल कर सलामी देती महिला पुलिस की टोली - फोटो : MAHOBA
महोबा। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित होने वाली परेड की रिहर्सल का पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। परेड में क्षेत्राधिकारी लाइन रामप्रवेश राय ने परेड कमांडर के रूप में सभी टोलियों के साथ सलामी दी। इस दौरान एसपी ने परेड में मिली छोटी-छोटी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर जनपदीय सिविल पुलिस व महिला पुलिस की टोलियों ने भाग लिया। परेड की रिहर्सल में मोटरसाइकिल दस्ता, पीआरवी वाहन, वज्र वाहन, रेडियो शाखा, फील्ड यूनिट, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर रहे स्कूली बच्चों के कार्यक्रमों का भी रिहर्सल किया गया। इस दौरान मंच का संचालन अपर्णा नायक व निरीक्षक रवींद्र कुमार तिवारी ने किया। रिहर्सल के दौरान एएसपी आरके गौतम, सीओ नगर कालू सिंह, सीओ चरखारी राजकुमार पांडेय, प्रतिसार निरीक्षक सैन्यजीत सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed