{"_id":"6199364bb210f7353b138fd6","slug":"report-on-13-including-pradhan-in-the-fight-mahoba-news-knp6651370198","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, ग्राम प्रधान समेत 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट, ग्राम प्रधान समेत 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के चुरारी गांव में सड़क को लेकर हुए विवाद में वर्तमान व पूर्व प्रधान में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
चुुरारी गांव में ग्राम पंचायत द्वारा सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसका पूर्व प्रधान मर्दन सिंह ने विरोध किया और सड़क निर्माण रोकने की बात कही। इस पर मौजूदा प्रधान हरिश्चंद्र राजपूत व पूर्व प्रधान में कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों पक्षों के छह से अधिक लोग घायल हो गए।
ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। दूसरे पक्ष के पूर्व प्रधान मर्दन सिंह ने घर में घुसकर मारपीट, गालीगलौज व धमकी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रधान हरिश्चंद्र राजपूत, पंकज, आशाराम राजपूत, प्रमोद कुमार, बारेलाल व रामकुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।