फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Report of inciting suicide against three including principal

Mahoba News: प्रधानाचार्या समेत तीन पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट

Wed, 02 Jul 2025 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 02 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Report of inciting suicide against three including principal
महोबा। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छह माह पहले शिक्षिका की जहर खाने से मौत होने के मामले में प्रधानाचार्या समेत तीन पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर बुधवार को हुई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मिल्कीपुरा निवासी नाजनीन जीजीआईसी में शिक्षिका थी। 29 दिसंबर 2024 को उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी। अगले दिन परिजनों को एक सुसाइड नोट मिला था। जिसमें शिक्षिका ने काॅलेज के स्टाफ पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या का कारण लिखा था। भाई जाहिद ने कोतवाली में तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर रामनगर स्थित नवीन जीजीआईसी की प्रधानाचार्या आशी सिंह, शिक्षिका रेखा त्रिपाठी और संतोष सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed