फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Report filed in cases of death of four people in accidents

Mahoba News: हादसों में चार लोगों की मौत के मामलों में रिपोर्ट दर्ज

Mon, 20 Oct 2025 08:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 20 Oct 2025 08:16 PM IST
विज्ञापन
Report filed in cases of death of four people in accidents
महोबा। जिले में पिछले दिनों हुए अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत चार लोगों की मौत पर पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर कोतवाली के डहर्रा गांव निवासी चुनुवाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को उसकी पत्नी आशा दिवाली की सफाई करने के लिए दूसरे घर जा रही थी। तभी डंपर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाकर उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही आशा की मौत हो गई। पुलिस ने डंपर चालक पर रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरी घटना में थाना महोबकंठ के ब्यारजौ गांव निवासी अनिल राजपूत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा आकाश अपने दोस्त भरत के साथ बाइक से जा रहा था। रास्ते में दोस्त सत्यम और अनिल भी मिल गए। एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनको टक्कर मार दी। इससे आकाश की मौके पर मौत हो गई थी जबकि भरत की अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर रिपोर्ट दर्ज की है। एक अन्य घटना में कस्बा कबरई के विवेकनगर निवासी लाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक अक्तूबर को उसके बेटे मुकेश को महोबा से कबरई की ओर जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई थी। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed