फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Rehan, Mahi and Hemant top the poster competition

Mahoba News: पोस्टर प्रतियोगिता में रेहान, माही और हेमंत अव्वल

Sun, 09 Nov 2025 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rehan, Mahi and Hemant top the poster competition
महोबा। शहर के साईं कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मिशन शक्ति 5.0 के तहत शनिवार को पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। बेहतर पोस्टर बनाने पर बीए के छात्र रेहान ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एलसी अनुरागी और प्रशासनिक अधिकारी बीके साहू ने कराया। छात्र-छात्राओं ने महिला सशक्तीकरण, महिला सम्मान, सुरक्षा व स्वावलंबन पर एक से बढ़कर एक पोस्टर बनाए। इसमें रेहान को पहला, माही को दूसरा और हेमंत प्रजापति को तीसरा स्थान मिला। इस मौके पर प्राध्यापक डॉ. मैराज खान, प्रवीण वाजपेयी, प्रदीप सिंह, आदर्श सोनकिया, डॉ. रविंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, भावना साहू, पूनम, रोमाना खान, अंजना श्रोतीय, शहनवाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed