फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Rape ke doshi ko Ajivan Karavas

महिला से दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त को आजीवन कारावास

Fri, 08 Jan 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Rape ke doshi ko Ajivan Karavas
महोबा। अपर जिला सत्र न्यायाधीश द्वितीय की अदालत में चल रहे 12 वर्ष पुराने दुष्कर्म के मामले में न्यायाधीश संतोष मौर्या ने फैसला सुनाया। साक्ष्यों एवं गवाहों के आधार पर आरोप सिद्ध हो जाने पर अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। साथ ही, 30 हजार रुपये का जुर्माना ठोंका। जुर्माना अदा न करने पर दो माह की अतिरिक्त सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन

कोतवाली कुलपहाड़ के रिकवाहा गांव में वन विभाग द्वारा 19 सितंबर 2008 को वन क्षेत्र में पौधरोपण कराया जा रहा था। वहां महिला व पुरुष श्रमिकों को लगाया गया था। पौधरोपित होने के बाद श्रमिक अपने-अपने घर चले गए, जबकि एक महिला श्रमिक को वन विभाग के वॉचर अरुण मिश्रा ने रोक लिया था। महिला के साथ दुष्कर्म किया और किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घर पहुंच पूरी घटना बताई। तब पति ने 23 सितंबर 2008 को कोतवाली कुलपहाड़ में आरोपी अरुण मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी का मामला दर्ज कराया था। अपर जिला सत्र न्यायाधीश द्वितीय संतोष मौर्या की अदालत में चल रहे इस मुकदमे में दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुनाया। विशेष लोक अभियोजक एससीएसटी एक्ट प्रमोद पॉलीवाल ने बताया कि दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed