फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Rape done on the pretext of marriage, report filed against Lekhpal

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 30 Jul 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Rape done on the pretext of marriage, report filed against Lekhpal
कुलपहाड़ (महोबा)। कुलपहाड़ तहसील में चकबंदी महिला लेखपाल को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व शादी से इनकार करने पर आरोपी लेखपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। समझौता का दबाव बनाने व सहयोग करने में सहायक चकबंदी अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कुलपहाड़ तहसील में एक महिला चकबंदी लेखपाल के पद पर तैनात है। दो दिन पहले महिला लेखपाल ने पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि चकबंदी लेखपाल विजय नारायण यादव ने पहले उससे दोस्ती की और बाइक से महोबा ले गया। तीन अप्रैल को रात करीब आठ बजे महोबा-कुलपहाड़ मार्ग में सूनसान स्थान पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोष
विज्ञापन

ण करता रहा। अब शादी करने से इनकार कर दिया गया है। पुलिस से शिकायत करने पर सहायक चकबंदी अधिकारी मनोज मिश्रा ने समझौता का दबाव बनाया। एसपी ने मामले में कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़ को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाली कुलपहाड़ में आरोपी लेखपाल विजय नारायण यादव के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट की है। साथ ही सहायक चकबंदी अधिकारी के खिलाफ सहयोग करने व समझौते का दबाव बनाने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed