{"_id":"605cd0408ebc3e8ca76f766a","slug":"rally-mahoba-news-knp6199100119","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल मतदान के प्रति किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल मतदान के प्रति किया जागरुक
विज्ञापन
महोबा। जैतपुर ब्लाक के स्व. पूरन रामप्रसाद दीक्षित महाविद्यालय मंगरौल के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चल रहा है। शिविर के पांचवें दिन छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान का महत्व बताया।
एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी आशुतोष प्रजापति के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर पहले मतदान बाद में जलपान के लिए प्रेरित किया।
रैली के बाद हुई गोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य विवेक दुबे ने कहा कि मतदान व्यक्ति का सबसे बड़ा अधिकार है। इस मौके पर डॉ. रामबाबू सिंह, अमृतलाल व्यास, आराधना नायक, लवली मिश्रा व रिचा पाठक आदि मौजूद रहीं।