{"_id":"6a38308ff5112af0f0029b94","slug":"rajnagar-halt-to-be-developed-into-a-new-railway-station-mahoba-news-c-225-1-mah1001-126362-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: नए रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित होगा राजनगर हाॅल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: नए रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित होगा राजनगर हाॅल्ट
विज्ञापन
महोबा। खजुराहो-महोबा रेलवे ट्रैक पर यात्री सुविधा को देखते हुए नई बाईपास का निर्माण किया गया है। अब राजनगर हॉल्ट स्टेशन को नए स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे दूरियागंज बागेश्वरधाम जाने वाली ट्रेनों को खजुराहो होकर नहीं जाना पड़ेगा।
बागेश्वरधाम के लिए यात्रियों को खजुराहो रेलवे स्टेशन जाने वाली ट्रेनों में सवार होना पड़ता था। खजुराहो पहुंचने के बाद ट्रेन का इंजन बदलकर गाड़ी आगे जाती थी। अब रेलवे ने राजनगर हॉल्ट स्टेशन से दूरियागंज के लिए बाईपास लाइन (कॉर्ड लाइन) का निर्माण कराया है। इससे यात्री सीधे राजनगर से दूरियागंज पहुंच सकेंगे। खजुराहो में इंजन बदलने में लगने वाले समय में करीब 30-45 मिनट की बचत होगी।
उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि राजनगर को नए स्टेशन के रूप में विकसित करने की परियोजना पर काम किया जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत यात्रियों के समय में बचत होगी और सफर भी आसान हो जाएगा।