फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Rajkumar and Chhavi emerged as winners in the bicycle race

Mahoba News: साइकिल रेस में राजकुमार और छवि बने विजेता

Mon, 31 Aug 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Rajkumar and Chhavi emerged as winners in the bicycle race
फोटो 31 एमएएचपी 19 परिचय-साइकिल रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते क्रीड़ा अधिकारी संदीप गुप्ता।
-फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आयोजित हुई साइकिल रेस प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो 31 एमएएचपी 19 परिचय-साइकिल रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते क्रीड़ा अधिकारी संदीप गुप्ता। स्रोत: विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। खेल विभाग की ओर से फिट इंडिया मूवमेंट खेलेगा भारत, जीतेगा भारत की थीम पर सोमवार को साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में राजकुमार व बालिका वर्ग में छवि ने बाजी मारी। स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

प्रतियोगिता में 14 वर्ष आयु वर्ग के 15 प्रतिभागी शामिल हुए। साइकिल रेस का उदघाटन शहर के राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम से जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। कहा कि खेल विभाग की ओर से फिट इंडिया मूवमेंट के तहत शारीरिक गतिविधियां कराई जा रही हैं। बेहतर स्वास्थ्य के लिए फिट रहना जरूरी है। बालक और बालिकाओं की साइकिल रेस स्पोर्ट्स स्टेडियम से शहर के परमानंद चौराहा तक हुई। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में राजकुमार पहले, धर्मेंद्र दूसरे व हरिओम तीसरे स्थान पर रहे जबकि बालिका वर्ग में छवि प्रथम, नीलम द्वितीय और साक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार सौंपे। इस मौके पर कुणाल पाटकार, संजय सिंह यादव, रवि पटेल, मो. इरफान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed