फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Rain and strong wind knocked out electricity in 15 villages

Mahoba News: बारिश और तेज हवा ने उड़ाई 15 गांवों की बिजली

Sun, 04 Aug 2024 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 04 Aug 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rain and strong wind knocked out electricity in 15 villages
श्रीनगर (महोबा)। तेज हवाओं के साथ बारिश होने से हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट हो गया। इससे सिजहरी फीडर से जुड़े 15 गांवों की बिजली 15 घंटे ठप रही।
विज्ञापन

बिजली के अभाव में लोग पूरी रात उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। शनिवार की सुबह आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली विभाग के सिजहरी फीडर से बिलखी, मुरानी, बरा, सलारपुर, सिजहरी, बसौरा, तिंदौली, मिरतला, पलका, मझलवारा समेत 15 गांवों को बिजली आपूर्ति दी जाती है।
शुक्रवार की रात आठ बजे बारिश होने से हाईटेंशन लाइन में खराबी आ गई। इससे फीडर से जुड़े गांवों की बिजली गुल हो गई। इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दी गई। रात में ही लाइनमैनों ने मौके पर पहुंच पेट्रोलिंग की लेकिन लगातार बारिश होने से फॉल्ट नहीं मिला। इससे पूरी रात बिजली नहीं आई।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह बिजली कर्मचारियों को फॉल्ट मिला। तब जाकर सुबह 11 बजे हाईटेंशन लाइन दुरुस्त हुई। उधर, बिजली विभाग के जेई देवकीनंदन आर्य का कहना है कि हाईटेंशन लाइन के इंसुलेटर व डिस्क खराब हो गए थे। लाइन दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed