फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Railways to conduct special inspection drive at major stations

Mahoba News: प्रमुख स्टेशनों पर रेलवे चलाएगा विशेष जांच अभियान

Thu, 07 May 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Railways to conduct special inspection drive at major stations
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल पांच से 31 मई तक सभी प्रमुख स्टेशनों पर विशेष जांच अभियान चलाएगा। यात्रियों की सुरक्षित और सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यह निगरानी व्यवस्था की जाएगी। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन




वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में यह अभियान ग्रीष्मकालीन भीड़ को ध्यान में रखकर चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। स्टेशनों पर भीड़ और कतार प्रबंधन को सुदृढ़ किया जाएगा।
विज्ञापन




अनारक्षित टिकटों की बुकिंग के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं होंगी। जलापूर्ति, वाटर कूलर और वेंडिंग मशीनों का सुचारु संचालन सुनिश्चित होगा। आरक्षण काउंटरों पर पर्याप्त स्टाफ तैनात किया जाएगा और अतिरिक्त काउंटर भी खोले जाएंगे। विशेष ट्रेनों और अतिरिक्त कोचों का संचालन होगा ताकि नियमित ट्रेनों पर दबाव कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्टेशन परिसरों में स्वच्छता, प्रकाश और पंखों की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। एस्केलेटर और पार्किंग क्षेत्रों का उचित रखरखाव सुनिश्चित होगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए व्हीलचेयर की उपलब्धता और प्रतीक्षालयों की व्यवस्था पर विशेष जोर रहेगा। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि टिकट जांच व्यवस्था मजबूत होगी। फर्जी टिकटों और अवैध यात्रियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, साथ ही रेल मदद वार रूम से शिकायतों का त्वरित निस्तारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed