फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Railway trackman dies, brother-in-law and colleague injured after uncontrolled Bolero overturns

Mahoba News: बेकाबू बोलेरो पलटने से रेलवे के ट्रैकमैन की मौत, साला व साथी घायल

Tue, 06 Feb 2024 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Railway trackman dies, brother-in-law and colleague injured after uncontrolled Bolero overturns
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा/श्रीनगर। सूपा-श्रीनगर मार्ग पर पवा गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे 20 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में रेलवे विभाग के ट्रैकमैन की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि साथी और साला गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
जनपद ललितपुर निवासी मनोज अहिरवार (35) रेलवे विभाग में ट्रैकमैन के पद पर तैनात थे। रविवार की रात वह बोलेरो से अपने साथी ट्रैकमैन मनोज पाल (28) व ललितपुर निवासी साले अरविंद (25) के साथ विभाग के एक अधिकारी की भतीजी की शादी में शामिल होने महोबा के कस्बा चरखारी आ रहे थे। रात करीब 12 बजे सूपा-श्रीनगर मार्ग पर बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।
विज्ञापन

घटना के समय मार्ग से गुजर रहे कुछ लोगों ने इसकी सूचना थाना श्रीनगर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर बोलेरो में फंसे तीन लोगों को बाहर निकाल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां मनोज अहिरवार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि मनोज पाल की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। अरविंद का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत से पत्नी प्रभा, पुत्री नीलम, खुशबू और पुत्र विकास का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed