{"_id":"6939ba26b3f9fad4650b4c6c","slug":"railway-safety-commissioner-inspected-the-doubled-railway-track-mahoba-news-c-225-1-mah1001-120510-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: रेल संरक्षा आयुक्त ने किया दोहरीकृत रेलवे ट्रैक का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: रेल संरक्षा आयुक्त ने किया दोहरीकृत रेलवे ट्रैक का निरीक्षण
Wed, 10 Dec 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो 10 एमएएचपी 07 परिचय-दोहरीकृत रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करते रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीत सक्से
महोबा। रेल संरक्षा आयुक्त (पूर्वोत्तर परिक्षेत्र) प्रणजीत सक्सेना ने बुधवार को झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर नव दोहरीकृत बांदा-डिंगवाही-खुरहंड रेलखंड का निरीक्षण किया। साथ ही मोटर ट्राॅली के माध्यम से ट्रैक का जायजा लिया।
रेल संरक्षा आयुक्त ने पहले दिन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) हिमांशु गोस्वामी और मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के साथ नवनिर्मित दूसरी लाइन के कार्य को बारीकी से देखा। इस दौरान खुरहंड रेलवे स्टेशन पर पैनल, बैटरी कक्ष, ओएफसी कक्ष और रिले रूम समेत नवस्थापित उपकरणों का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद खुरहंड से डिंगवाही तक नवनिर्मित डाउन लाइन का मोटर ट्रॉली के माध्यम से निरीक्षण किया। इस दौरान रेलखंड में आने वाले ट्रैक्शन, सिग्नल, गेट, ब्रिज, ट्रैक, ट्रैक-पॉइंट्स, मोड़ आदि की कार्य क्षमता को देखा। खंड में पड़ने वाले प्रमुख (मेजर) व लघु (माइनर) पुलों का भी निरीक्षण किया गया। इसके बाद डिंगवाही स्टेशन पहुंचने पर मानकों के अनुरूप नवनिर्मित स्टेशन भवन, अधीक्षक कार्यालय, पैनल रूम, रिले रूम, बैटरी रूम और स्टेशन वर्किंग रूल की अपडेशन व नई रेलवे लाइन का मुआयना किया गया।