{"_id":"577bf6614f1c1b090c7fb32b","slug":"railway-anderbrij-submerged-in-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में रेलवे अंडरब्रिज जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में रेलवे अंडरब्रिज जलमग्न
अमर उजाला महोबा
Updated Tue, 05 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
रेलवे अंडरब्रिज जलमग्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बारिश में ही मकरबई रेलवे क्रासिंग का अंडरब्रिज जलमग्न हो गया। जिससे दर्जनों क्रेशर प्लांटों और पहाड़ों से माल की निकासी ठप है। इससे करोड़ों का कारोबार प्रभावित है।
कबरई से महोबा के बीच मकरबई रेलवे क्रासिंग को बंद कर अंडरब्रिज से आवागमन शुरू कराया गया था। बारिश होते ही अंडरब्रिज पानी से जलमग्न हो गया। जिससे इस मार्ग से मकरबई और डहर्रा पत्थर मंडी का आवागमन पूरी तरह ठप है। कबरई मंडी में गिट्टी लेने आए सैकड़ों वाहन रास्ते में फंसे हैं। ग्रेनाइट उद्योग कल्याण समिति के महामंत्री मोहम्मद बसीम और राम किशोर सिंह ने मौके पर पहुंचे और 24 घंटे से फंसें वाहनों का रूट बदलकर व माल खाली कराकर गुगौरा चौकी होते हुए निकाला। पत्थर व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी, बल्लू महाराज ने बताया पत्थर लेकर आ रहा ट्रक अंडरब्रिज में फंस जाने के कारण लाखों का नुकसान हुआ है।
किसी भी अंडरब्रिज में पानी निकासी न होने के कारण वहां मामूली बारिश में ही ब्रिज भर जाता है। मंडी के व्यापारी पिछले एक साल से ब्रिजों में पानी निकासी का प्रबंध करने की मांग कर रहे हैं। फिर भी रेलवे के अभियंताओं ने कोई कार्रवाई नहीं की। व्यापारियों ने बैठक कर निर्णय लिया कि अगर रेलवे जल्द क्रासिंग को पूर्ववत चालू नहीं करता तो व्यापारी आंदोलन करेंगे। बैठक में अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, सूरज गुप्ता, मधु गुप्ता, मनोज जैन, विनोद सोनी, बंशीधर सिंह सेंगर, विजय सिंह, राजनाथ राय आदि मौजूद रहे।