{"_id":"6a7620d6215a3c8fa208ca71","slug":"rac-passengers-in-ac-coaches-will-get-the-facility-of-bedrolls-mahoba-news-c-225-sknp1044-127739-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: एसी कोच में आरएसी यात्रियों को मिलेगी बेडरोल की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: एसी कोच में आरएसी यात्रियों को मिलेगी बेडरोल की सुविधा
विज्ञापन
महोबा। ट्रेनों के वातानुकूलित (एसी) कोचों में सफर के दौरान अब आरएसी (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसलेशन) टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पूरा बेडरोल उपलब्ध कराया जाएगा।
एसी कोच में आरएसी टिकट पर यात्रा करने वाले यात्री अन्य यात्रियों की तर्ज पर ही पूरा किराया चुकाते हैं, इसके बावजूद उन्हें आरएसी के नाम पर पूरी सीट (बर्थ) नहीं मिलती है। हालांकि, पहले जहां कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को सीट के अनुसार बेडरोल उपलब्ध कराया जाता था, वहीं आरएसी सीट पर यह सुविधा नहीं दी जाती थी। इस संबंध में रेलवे की ओर से पूर्व में आदेश जारी किए गए थे लेकिन इसके बाद भी आरएसी सीट पर सफर करने वाले यात्रियों को बेडरोल नहीं मिल पा रहा था। इसके चलते विभिन्न माध्यमों से बेडरोल न मिलने या अधूरा बेडरोल दिए जाने की शिकायतें लगातार बढ़ रही थीं। इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए रेलवे बोर्ड ने चार अगस्त को सभी जोनल रेलवे को उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। उत्तर-मध्य रेलवे के झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अनुपालन के लिए झांसी मंडल की ट्रेनों में भी कोच अटेंडेंटों को इस संबंध में सख्त हिदायत जारी कर दी गई है। संवाद