{"_id":"5807a8504f1c1b434b703780","slug":"rabi-crop-seeds-will-grant","type":"story","status":"publish","title_hn":"रबी फसल के बीजों पर मिलेगा अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रबी फसल के बीजों पर मिलेगा अनुदान
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Wed, 19 Oct 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवायोजन सभागार में बुधवार को कृषि तथा उद्यान मेले व गोष्ठी का आयोजन डीएम की अध्यक्षता में हुआ। मेले में बड़ी संख्या किसानों ने भाग लिया। मेले में कृषि यंत्रों के प्रदर्शन के साथ कृषि साहित्य व सूचना विभाग द्वारा जिले में चल रहीं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया
कि रबी फसल के लिए बीज लेने पर किसानों को अनुदान मिलेगा। गोष्ठी में कृषि विश्वविद्यालय बांदा के वैज्ञानिक डा. राकेश कुमार ने संरक्षित खेती के बारे में कृषकों को बताया। कीट वैज्ञानिक महेशचंद्र ने कीटों के द्वारा होने वाली हानि से फसल को बचाने के लिए जैविक प्रबंध की जानकारी दी। उपनिदेशक उद्यान
बांदा ने उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकरी देने के साथ विभिन्न कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी। उप कृषि निदेशक दुर्गविजय सिंह ने रबी फसलों के लिए कृषि बीजों पर मिलने वाले अनुदान की जानकारी देने के साथ बताया कि बीज भंडारों पर सभी फसलों हेतु पर्याप्त मात्रा
विज्ञापन
में बीज उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि कृषक भाई अपने घरेलू बीजों का शोधन अवश्य करें। कहा कि इससे फफूंदी जनित रोगों से बचाव होता है। अंत में डीएम वीरेश्वर सिंह और मुख्य विकास अधिकारी एके सिंह ने बेहतर उत्पादन करने वाले 15 किसानों को प्रशस्ति पत्र व शाल देकर सम्मानित किया। गोष्ठी में
जिला उद्यान अधिकारी बलदेव प्रसाद, जिला कृषि अधिकारी केके सिंह, पान अनुसंधान अधिकारी डा. सिद्दीकी, एनबीआरआई के वैज्ञानिक डा. रामसेवक चौरसिया, दुग्ध विकास के सुशील सहित किसान मौजूद रहे।