{"_id":"6ace793fd0da8224b5040651","slug":"queued-for-eight-hours-still-didnt-get-fertilizer-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-129654-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: आठ घंटे लगाई लाइन... फिर भी नहीं मिली खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: आठ घंटे लगाई लाइन... फिर भी नहीं मिली खाद
विज्ञापन
फोटो 13 एमएएचपी 06 परिचय-समिति में खाद के लिए कतारोंं में लगे किसान। संवाद
कबरई (महोबा)। खाद की किल्लत के बीच सहकारी समितियों पर किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। कबरई की सहकारी समिति नंबर दो और सहकारी संघ में खाद वितरण की सूचना पर सुबह आठ बजे से ही सैकड़ों किसान पहुंच गए। नायब तहसीलदार अभय प्रताप सिंह ने किसानों को टोकन वितरित कराए। पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण भी कराया गया लेकिन कई किसानों को आठ घंटे इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ा।
किसान तिजिया, राकेश बनाफर, अमित, सुमित्रा देवी, रामकुमार, देवीदयाल, शंकर कुशवाहा, जियालाल, राघवेंद्र सिंह, अनीता, विमलचंद, रामभरोसे, राजेश तिवारी आदि ने बताया कि वे सुबह आठ बजे समिति पहुंच गए थे। उम्मीद थी कि खाद मिल जाएगी लेकिन शाम चार बजे तक उन्हें एक बोरी भी नहीं मिल सकी। किसानों ने आरोप लगाया कि दोपहर तीन बजे के बाद समिति कर्मचारियों ने फर्जी टोकन धारकों के खाद ले जाने का हवाला देकर उन्हें वापस कर दिया।
उन लोगों को अगली बार खाद मिलने की बात कहकर टरका दिया गया। सहकारिता विभाग के सहायक विकास अधिकारी शिवगोपाल सिंह पटेल ने बताया कि सहकारी समिति नंबर दो व सहकारी संघ कबरई में 300-300 बोरी खाद भेजी गई थी। किसानों की जरूरत के अनुसार प्रति किसान एक से दो बोरी खाद बांटी गई। उन्होंने बताया कि कुछ फर्जी टोकन धारक भी पकड़े गए थे जिन्हें हिदायत देकर वहां से हटाया गया।
विज्ञापन
खाद वितरण में गड़बड़ी मिली तो होगी कार्रवाई
चरखारी। जिलाधिकारी प्रभास कुमार के निर्देश पर एसडीएम अवनीश तिवारी ने बी-पैक्स समिति रिवई में खाद वितरण का निरीक्षण किया। किसानों से व्यवस्था की जानकारी ली। खतौनी, फार्मर रजिस्ट्री और आधार कार्ड के मिलान के बाद खाद वितरित होती मिली। एक एकड़ पर एक बोरी व अधिकतम पांच बोरी देने के निर्देश गए हैं। एसडीएम ने कहा कि कालाबाजारी, ओवररेटिंग और पक्षपात पर कार्रवाई होगी।