{"_id":"65832b4b247375afd507ef4d","slug":"qr-code-released-for-interview-online-registration-started-mahoba-news-c-225-1-mah1001-3590-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: साक्षात्कार के लिए क्यूआर कोड जारी, ऑनलाइन पंजीयन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: साक्षात्कार के लिए क्यूआर कोड जारी, ऑनलाइन पंजीयन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में 22 दिसंबर को आयोजित होने वाले विशाल रोजगार मेले में अधिक से अधिक बेरोजगारों को शामिल करने के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू हो गए हैं। इसके लिए सेवायोजन विभाग की ओर से क्यूआर कोड जारी किया गया है।
सेवायोजन विभाग की ओर से आयोजित कराए जा रहे रोजगार मेले में छोटी-बड़ी कंपनियों सहित देश की प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनियां शामिल होंगी। इसके लिए कंपनियों की ओर से स्वीकृति भी दी गई है। सेवायोजन विभाग में पंजीकृत 17,391 बेरोजगारों को बड़े स्तर पर नौकरी मुहैया कराए जाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। सभी कंपनियों के लिए साक्षात्कार के दौरान अलग-अलग व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक 10 कंपनी पर एक पर्यवेक्षक, एक प्रभारी और एक सहायक प्रभारी लगाया जाएगा।
इसके साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम भी बनेगा। वहीं क्यूआर कोड जारी हो जाने से साक्षात्कार में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू हो गए हैं। ऑनलाइन पंजीयन कराने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोजगार मेले के दौरान अलग से काउंटर की व्यवस्था होगी। जहां वह पंजीयन के बाबत जानकारी देकर सीधे टोकन हासिल करेगा और संबंधित कंपनी के साक्षात्कार में पहुंचेगा।
विज्ञापन
वहीं ऑफलाइन पंजीयन काउंटर पर उसी दिन अभ्यर्थी शैक्षिक योग्यता, नाम, पता आदि की जानकारी देकर पहले रजिस्ट्रेशन कराएंगे, इसके बाद उन्हें साक्षात्कार में शामिल होने के लिए टोकन मिलेगा। गुरुवार को मेले में ड्यूटी में लगाए गए 99 कर्मचारियों का प्रशिक्षण होगा। मास्टर ट्रेनर व मेला प्रभारी सुनील गुप्ता और जिला यंग प्रोफेशनल अर्चना यादव कार्मिकों को प्रशिक्षित करेंगे।
इंसेट
एंबुलेंस और दमकल वाहन की भी रहेगी व्यवस्था
महोबा। सेवायोजन विभाग की ओर से शुक्रवार को आयोजित होने वाले विशाल रोजगार मेले को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग को भी पत्र लिखा गया है। मेले में एक एंबुलेंस मौजूद रहेगी। जिसमें स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ तैनात रहेगा। इसके अलावा दमकल वाहन भी मौजूद रहेगा। जिसमें दमकलकर्मी तैनात रहेंगे।
-- -- -- -- --
इंसेट
बैठक कर सीडीओ ने परखी व्यवस्थाएं
फोटो 20 एमएएचपी 01 परिचय-बैठक में निर्देश देते सीडीओ।
महोबा। विशाल रोजगार मेले के आयोजन की तैयारियों को लेकर सीडीओ चित्रसेन सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक हुई। सीडीओ ने मेला स्थल में साफ-सफाई, मोबाइल टाॅयलेट, स्ट्रीट लाइट, पानी के टैंकर आदि की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था व पार्किंग व्यवस्था की जाए। बैठक में उपायुक्त उद्योग महेशचंद्र सरोज, समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह, कौशल विकास के एमआईएस प्रबंधक ओपी यादव आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -
इन विभागों के कर्मचारियों की लगी ड्यूटी
माध्यमिक शिक्षा-70
सेवायोजन विभाग-8
कौशल विकास-6
आईटीआई-4
दिव्यांगजन सशक्तिकरण-4
उद्योग विभाग-3
प्रोबेशन विभाग-4
-- -- -- -- --
वर्जन
जिला मुख्यालय में विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से अभ्यर्थियों को नौकरी पाने के लिए ज्यादा अवसर मिलेंगे। अधिक से अधिक अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हों। साक्षात्कार में सफल होने पर अभ्यर्थियों को नौकरी मिलेगी।
आकांक्षा वाजपेयी, जिला रोजगार सहायता अधिकारी