फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Publicity vehicles will create awareness about Lok Adalat in every village.

Mahoba News: गांव-गांव में लोक अदालत को लेकर जागरूक करेंगे प्रचार वाहन

Sat, 06 Dec 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 06 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Publicity vehicles will create awareness about Lok Adalat in every village.
महोबा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 13 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए शनिवार को प्रचार अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला जज व प्राधिकरण के अध्यक्ष रामनगीना यादव ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों को लोक अदालत के महत्व और इसके लाभों के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन


गांधीनगर स्थित कचहरी में आयोजित कार्यक्रम में जिला जज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन साल में चार बार किया जाता है। यह न्याय प्रणाली में लंबित मामलों को आपसी सुलह-समझौते से निपटाने का एक प्रभावी तरीका है। यह व्यवस्था विशेष रूप से गरीब व जरूरतमंद लोगों को त्वरित और सुलभ न्याय दिलाने में सहायक है। इसमें शमनीय आपराधिक वाद, चेक बाउंस, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण आदि वाद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यातायात चालान का भुगतान ऑनलाइन भी किया जा सकता है। लोक अदालत में किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता। प्रचार वाहन जिले के दूरदराज के इलाकों में जाकर नागरिकों को इस योजना की जानकारी देंगे, ताकि छोटे विवादों में फंसे लोगों को भी सुलभ और किफायती न्याय मिल सके। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में भाग लेकर अपने वादों का समाधान कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed