फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Pt. Parmanand had rejected the ministerial post in Nehru government

Mahoba News: पं. परमानंद ने नेहरू सरकार में ठुकरा दिया था मंत्री पद

Fri, 06 Jun 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 06 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pt. Parmanand had rejected the ministerial post in Nehru government
यंती पर महान क्रांतिकारी पं. परमानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते बुंदेले। स्रोत: बुंदेली समाज - फोटो : यंती पर महान क्रांतिकारी पं. परमानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते बुंदेले। स्रोत: बुंदेली समाज
महोबा। बुंदेलखंड के महान क्रांतिकारी पं. परमानंद की जयंती शुक्रवार को मनाई गई। परमानंद चौक पहुंचकर बुंदेलों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके अविस्मरणीय योगदान को याद किया। कायस्थ परिवार में जन्मे क्रांतिकारी परमानंद की विद्वता से प्रभावित होकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने उनको पंडित की उपाधि दी थी।
विज्ञापन

बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने कहा कि हमीरपुर जिले की राठ तहसील के सिकरौंधा गांव में 1889 में जन्मे पंडित परमानंद ने रानी लक्ष्मीबाई के बाद स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में बुंदेलखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। कायस्थ समाज के अध्यक्ष अरविंद खरे व सेवानिवृत्त शिक्षक शिव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पं. परमानंद की कुर्बानियों से अभिभूत होकर पं. जवाहर लाल नेहरू ने आजादी के बाद बनी पहली सरकार में शामिल होने के लिए उनको न्यौता दिया था लेकिन उन्होंने मंत्री बनने से यह कहकर इन्कार कर दिया था कि पद के लिए उन्होंने आजादी की जंग नहीं लड़ी। 13 अप्रैल,1982 में दुनिया छोड़ने से पहले उनका ज्यादातर समय गुमनामी में झांसी क्षेत्र में बीता। इस मौके पर दिलीप जैन, डाॅ. अजय बरसैंया, मनीष जैदका, गया प्रसाद, संतोष सक्सेना, विष्णु खरे समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed