फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   PRV team broke the door and saved the woman's life.

Mahoba News: पीआरवी टीम ने दरवाजा तोड़ बचाई महिला की जान

Sun, 05 Apr 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 05 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
PRV team broke the door and saved the woman's life.
महोबा। पुलिस रेस्पांस व्हीकल टीम (डॉयल-112 ) ने सूचना पर तुरंत पहुंचकर एक महिला की जान बचाई। पुलिस ने परिजनों व लोगों के सहयोग से दरवाजा तोड़ा और फंदे से लटकने जा रही महिला को पकड़ लिया। उसे अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत ठीक बताई गई।
विज्ञापन

थाना खन्ना के तमौरा गांव निवासी रामबिहारी ने शनिवार की सुबह 08.33 बजे यूपी 112 नंबर पर सूचना दी कि उसका पत्नी गुड़िया से विवाद हो गया है और पत्नी ने कमरे के अंदर जाकर दरवाजा बंद कर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और ग्रामीणों व परिजनों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा। इस दौरान गुड़िया फंदा गले में कस चुकी थी और लटक गई थी। जिस पर पुलिस ने तुरंत उसे पकड़ा और फंदा निकालकर उसे कबरई सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने से गुड़िया की जान बच गई। इससे परिजनों ने राहत की सांस ली। गुड़िया को चार बच्चे भी हैं। पुलिस विभाग की ओर से महिला की जान बचाने वाली पीआरवी 5824 के कमांडर उप निरीक्षक रामकरन, सब कमांडर प्रभुजी मिश्रा व चालक उप निरीक्षक मोहम्मद शाहिद की सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed