फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Protest at the Collectorate against derogatory remarks

Mahoba News: अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Thu, 23 Jul 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Protest at the Collectorate against derogatory remarks
फोटो 23 एमएएचपी 01 परिचय-कलक्ट्रेट में एडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपते पदाधिकारी। स्रोत: पार्टी
विज्ञापन

महोबा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के खिलाफ जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणी का विरोध जताया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी व एसपी को सौंपा गया। बुंदेलखंड प्रभारी कौशल सोनी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष अमित सोनी, भगवानदास वर्मा, मधुसूदन सोनी, प्रमोद कुमार आदि ने सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि कुछ नेताओं और समर्थकों की ओर से लगातार जातिसूचक शब्दों का प्रयोग हो रहा है। सपा की यह भावना संविधान के नियमों के खिलाफ है और इससे वंचित वर्गों में गहरी पीड़ा है। पार्टी ने मामले की जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सोशल मीडिया पर वैमनस्यता फैलाने वालों पर साइबर कानून से कार्रवाई की भी मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed