फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Protect from frost by doing light irrigation in pans and smoke of pots in barges

Mahoba News: पान में हल्की सिंचाई व बरेजों में कंडे का धुआं कर पाले से बचाएं

Wed, 10 Jan 2024 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Protect from frost by doing light irrigation in pans and smoke of pots in barges
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। लाजवाब स्वाद और करारेपन के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध महोबा के देशावरी पान पर इस समय संकट छा गया है। 10 दिन से कड़ाके की ठंड व कोहरे के बीच धूप न निकलने से पान में पाला लगने की आशंका है। पान वैज्ञानिक ने पान को पाले से बचाने के लिए बरेजों में हल्की सिंचाई और कंडे का धुआं करने की सलाह दी है।

एक दशक पहले तक महोबा में पान की खेती 500 एकड़ क्षेत्रफल में होती थी। दैवीय आपदाओं के प्रकोप व सुविधाएं न मिलने से पान की खेती का दायरा लगातार घटता चला गया। वर्तमान में करीब 25 एकड़ में ही पान की खेती हो रही है। औषधीय गुणों से भरपूर महोबा का देशावरी पान दिल्ली, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, मध्यप्रदेश के अलावा खाड़ी देशों में जाता था, लेकिन प्रकृति की मार के चलते उत्पादन कम होने और निर्यात कम होने से यह देश के विभिन्न प्रांतों तक ही सिमट गया है। इस समय पान पर पाले की मार है। इससे किसान परेशान है। पान के पत्ते पीले पड़ने से किसानों को नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन




एनबीआरआई के पूर्व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रामसेवक चौरसिया बताते हैं कि अभी पान बरेजों में कम नुकसान है। यदि मौसम नहीं खुलता तो पान खराब होने का खतरा बढ़ जाएगा। उन्होंने कोहरे से पान को बचाने के लिए घड़े में कंडे भरकर बरेजों में हल्का धुआं करने और पान की फसल में हल्की सिंचाई करने की सलाह दी है। बताया कि पान बरेजों के ऊपर हल्की घास लगा दें। जिससे पान की फसल पर ज्यादा असर न हो सके। शीतलहर रोकने को बरेजे के अंदर चारों तरफ पुरानी साड़ियां लगाएं। जिससे सीधे तेज हवा न लग सके और पान की फसल बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed