फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Promotion of art and literature commendable: ML

कला व साहित्य को बढ़ावा देने के लिए संस्था की पहल सराहनीय- एमएलसी

Sun, 10 Jul 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Promotion of art and literature commendable: ML
कुलपहाड़ (महोबा)। कला व साहित्य को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही संस्था कलार्पण के तत्वावधान में कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बुंदेलखंड-कानपुर प्रांत के सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में संगीत के क्षेत्र में रुचि रखने वालों को प्रोत्साहित करने की रणनीति बनी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर व डॉ. कमलेश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन के साथ की। इसके बाद नवरंग संस्था के अबोध सोनी ने सरस्वती वंदना पेश की। शिवराम सिंह राजपूत, नितिन चौबे, रफीक उल्ला खान, पं. जगप्रसाद तिवारी समेत कई सदस्यों ने गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में एमएलसी ने कहा कि कला व साहित्य को बढ़ावा देने के लिए संस्था की पहल सराहनीय है। कार्यक्रम में संरक्षक योगेश सिन्हा, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, श्रद्धा निगम, धनंजय सिंह, दिगंबर तिवारी, अमित राजा, संदीप पांडे, आकाश मिश्रा, भरत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed