फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Procurement has finally begun, now waiting for wheat to be lifted

Mahoba News: आखिरकार शुरू हुई खरीद, अब गेहूं की उठान का इंतजार

Sat, 18 Apr 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 18 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Procurement has finally begun, now waiting for wheat to be lifted
बेलाताल (महोबा)। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जैतपुर सहकारी खरीद केंद्र पर बृहस्पतिवार को शाम करीब चार बजे गेहूं की खरीद शुरू हुई। हालांकि, गोदाम से समय पर उठान न होने की वजह से दो घंटे ही गेहूं की खरीद की गई। इस दौरान करीब 150 क्विंटल गेहूं ही खरीदा जा सका। ऐसे में किसान रात भर गेहूं से लदे ट्रैक्टर-ट्राली की रखवाली करते रहे।
विज्ञापन

जैतपुर सहकारी खरीद केंद्र पर पिछले दिनों 14 किसानों से गेहूं खरीदा गया था। इसके बाद बारदाने के अभाव में खरीद बंद हो गई थी। साथ ही किसानों से खरीदे गए गेहूं की भी उठान नहीं हो सकी। एक सप्ताह बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बृहस्पतिवार की शाम चार बजे खरीद शुरू की गई। उधर, सहकारी संघ के प्रभारी राजकिशोर द्विवेदी ने बताया कि केंद्र पर 3,500 बोरी बारदाना प्राप्त हुआ है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बृहस्पतिवार की दोपहर बाद खरीद शुरू की गई है और जैसे ही गोदाम से उठान शुरू होगी। सभी पंजीकृत किसानों से गेहूं की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed