{"_id":"66ddfdaf9cfe440e91025fb4","slug":"procession-taken-out-on-the-birth-anniversary-of-brave-lady-avantibai-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-108910-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: वीरांगना अवंतीबाई की जयंती पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: वीरांगना अवंतीबाई की जयंती पर निकाली शोभायात्रा
Mon, 09 Sep 2024 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 09 Sep 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
चरखारी/पनवाड़ी (महोबा)। वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती रविवार को मनाई गई। इस दौरान पनवाड़ी से चरखारी तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
इसमें बुंदेलखंड के विभिन्न जिलों से लोधी समाज के लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में महापुरुषों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
कस्बा पनवाड़ी से भाजपा के चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो जमाला, भरवारा, सुगिरा, कुलपहाड़, बम्हौरीखुर्द, लाड़पुर, भरवारा, सूपा होते हुए गोवर्धन्नाथ मेला परिसर चरखारी पहुंची।
यहां आयोजित कार्यक्रम में वीरांगना अंवतीबाई के जीवन पर प्रकाश डाला गया। पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने बुंदेलखंड राज्य की लड़ाई को आगे बढ़ाने की अपील की।
इस मौके पर औरेया विधायक रेखा वर्मा, जलालाबाद विधायक हरी प्रकाश वर्मा, हमीरपुर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति, ब्लॉक प्रमुख सीमा कुशवाहा, कुलपहाड़ चेयरमैन वैभव अरजरिया, डॉ. नरेंद्र राजपूत, दिग्विजय द्विवेदी समेत भारी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।