{"_id":"61bb779e5e26af37a36a7912","slug":"prize-cricket-bath-team-ballast-mahoba-news-knp6699264184","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट मैच में कालभैरव व हंसराज क्लब की टीमें जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट मैच में कालभैरव व हंसराज क्लब की टीमें जीतीं
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। कस्बे में चल रहे अजनर प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में गुरुवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में कालभैरव क्लब और दूसरे मैच में हंजराज क्लब की टीमें विजेता रहीं।
पहले मैच में कालभैरव क्लब ने राजपूत क्लब को 49 रनों से हराया। राजपूत क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। कालभैरव क्लब ने निर्धारित 12 ओवर में 7 सात विकेट खोकर 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजपूत क्लब की टीम 66 रनों पर सिमट गई। गेंद और बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करने वाले कालभैरव क्लब के खिलाड़ी अभिजीत चंदेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच यदुवंशी क्लब व हंसराज क्लब के बीच हुआ। जिसे हंसराज क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में आठ विकेट खोकर 93 रन बनाए। जवाब में यदुवंशी क्लब सभी विकेट खोकर 91 रन ही बना सकी। जिससे हंसराज क्लब ने यह मुकाबला दो रन से मैच जीत लिया।