फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Priyanka will breathe life into the party in Bundelkhand

बुंदेलखंड में खोई जमीन वापस पाने के लिए पार्टी में जान फूंकेंगी प्रियंका

Sat, 27 Nov 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Priyanka will breathe life into the party in Bundelkhand
महोबा। बुंदेलखंड में खोई जमीन को पाने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को महोबा में प्रतिज्ञा रैली के माध्यम से पार्टी में नई जान फूंकेंगी। राजनैतिक दलों के लिए चुनावी शंखनाद की पहली पसंद बनी वीर भूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद प्रियंका गांधी बुंदेलों को साधने की कोशिश करेंगी। रैली में कानपुर, बुंदेलखंड व आसपास के जिलों से हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आल्हा-ऊदल की नगरी वीरभूमि महोबा अब सियासतदारों की पहली पसंद बन रही है। शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली आगामी विधानसभा चुनाव की हवा तय करेगी। रैली को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के अलावा दूसरे प्रदेश के दिग्गज नेता तीन दिन से डेरा जमाए हैं। प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका गांधी महिलाओं से संवाद कर उन्हें साधने का भी प्रयास करेंगी। बुंदेलखंड की 19 विधानसभा सीटों में इस समय कांग्रेस के पास कोई सीट नहीं हैं। ऐसे में प्रियंका गांधी की रैली पार्टी में नई जान फूंकने का काम करेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले की दो विधानसभा सीटों के अस्तित्व में आने के बाद से चरखारी सीट में कांग्रेस का दबदबा रहा। वर्ष 1996 में यह सीट भाजपा के खाते में चली गई। तब से कांग्रेस यह सीट पाने के लिए संघर्ष कर रही है। इसी तरह महोबा विधानसभा में वर्ष 1991 के बाद से कांग्रेस को जीत नसीब नहीं हुई। प्रतिज्ञा रैली से जिले की खोई दोनों विस सीटों में वजूद बनाने की कोशिश होगी। इसी रैली से बुंदेलखंड की सभी विधानसभा सीटों में नई ऊर्जा भरने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed