{"_id":"581b7c4b4f1c1b5e38437e20","slug":"prince-president-elected-general-secretary-ram-prakash","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकुमार अध्यक्ष, रामप्रकाश महामंत्री निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकुमार अध्यक्ष, रामप्रकाश महामंत्री निर्वाचित
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
जीत के बाद फूल मालाओं से लदे अध्यक्ष राजकुमार
- फोटो : अमर उजाला
बार एसोसिएशन महोबा का चुनाव गहमा गहमी के बीच चुनाव संपन्न हुआ। इसमें राजकुमार द्विवेदी ने 62 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजकिशोर तिवारी को हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। महामंत्री पद पर राम प्रकाश अहिरवार ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी संदीप कुमार को 71 मतों से हराया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों का साथी अधिवक्ताओं व समर्थकों ने फू ल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
गुरुवार को बार एसोसिएशन महोबा का चुनाव बार सभागार में सुबह 10 बजे से हुआ। मतदान के प्रति सुबह से ही उत्साहित मतदाता अधिवक्ता पहुंचने लगे। अध्यक्ष पद पर 339 मतदाताओं के सापेक्ष 330 अधिवक्ता मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक मतदाता ने नोटा का बटन दबाया। मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद पर राजकुमार द्विवेदी ने 153 मत पाकर जीत दर्ज की जबकि अन्य प्रत्याशी राजकिशोर तिवारी को 91 सुरेंद्र गुप्ता को 78 और रामजी गुप्ता को सात मतों से संतोष करना पड़ा।
महामंत्री पद पर रामप्रकाश अहिरवार ने 186 मत पाकर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंदी संदीप कुमार को 115 मत मिले, जबकि अन्य प्रत्याशी राजेंद्र निगम को 27 मतों पर संतोष करना पड़ा। इस पद के लिए तीन अधिवक्ताओं ने नोटा का बटन दबाया। कोषाध्यक्ष पद पर राजेंद्र तिवारी ने 153 मत पाकर 44 मतों से काशीराम वर्मा को हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ब्रजभूषण दयाल और उपाध्यक्ष पद पर मुन्नालाल धुरिया निर्विरोध निर्वाचित हुए। नव निर्वाचित पदाधिकरियों की घोषणा होते ही उनके समर्थक खुशी से झूमने लगे। विजेताओं का स्वागत कर जश्न मनाया।