{"_id":"66f69eeb55a1855d240143f6","slug":"priest-shot-in-land-dispute-injured-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-109320-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जमीन की रंजिश में पुजारी को मारी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जमीन की रंजिश में पुजारी को मारी गोली, घायल
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के पुपवारा गांव में जमीन की रंजिश में आरोपियों ने पुजारी को गोली मार दी। गोली पीठ में लगने से पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी चरखारी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने रात को ही दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
पुपवारा निवासी आनंद प्रकाश उर्फ आनंदगिरि (55) गांव के प्राचीन साढ़े बाबा स्थल पर पूजा-अर्चना करते हैं। बुधवार की रात करीब 10 बजे कुछ लोगों ने उन पर पीछे से फायर झोंक दिया। गोली पुजारी की पीठ पर लगी। इससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।
पुजारी ने गांव के ही कुछ लोगों पर जमीन की रंजिश के चलते गोली मारने का आरोप लगाया। सीओ चरखारी रविकांत गोंड और थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों से जानकारी ली। पीड़ित की तहरीर पर महेंद्र कुमार पाल व भगवानदास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।